भारत में सामंतवादी और पूंजीवादी व्यवस्था के निरंतर बढ़ते आकार के साथ धर्म, जाति -संप्रदाय और आतंकवाद छद्मवेश में देश के विकास में अवरोधक तत्व बने हुए है| राजनीतिक पार्टियां भी उनके शिकंजे में जकड़ी हुई होने के कारण जनता का विश्वास क्नोने जैसी स्थिति में हैं | जनता एक ऐसे राजनैतिक पार्टी की तलाश कर रही है जो देश की सर्वोच्च विधि "संविधान" के अनुसार वर्ग-जाति-धर्म-संप्रदाय- रहित, शोषण विहीन समाजवाद के प्रति आस्था रखकर देश का सर्वतोमुखी विकास कर सकने में समर्थ हो | गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भारत की जनता के विश्वास को कायम रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है जो आर्थिक सामाजिक राजनीतिक शोषण के शिकार हैं | गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के ऐसे राष्ट्र की कल्पना करती है जिसमें समतामूलक और शोषण विहीन समाज की स्थापना हो |